ट्रेन के सामने दौड़ पड़ी महिला, बचाने गया पुरुष भी कटा

Oct 14 2021

ग्वालियर। बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक महिला और पुरुष ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर कट गए हैं। दोनों इंजन की चपेट में इस तरह आए हैं कि शव को पॉलिथिन और कपड़े की गठरी में समेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने जीआरपी पुलिस को बताया है कि ट्रेन का इंजन देखते ही महिला ने पटरी पर दौड़ लगा दी।
बचाने के लिए आदमी भी पीछे भागा। दोनों इंजन की चपेट में आए और कटते चले गए। महिला की उम्र 45 और आदमी की उम्र 57 साल है। दोनों एक ही मोहल्ले और बाल्मीकि जाति के हैं। दोनों नगर निगम के कर्मचारी भी है। एक ही वार्ड में ड्यूटी करते हैं। गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे। अब पुलिस यही पता लगा रही है कि उनके बीच कनेक्शन क्या था। दोनों ड्यूटी से स्टेशन कैसे पहुंचे और पटरी पर मौत हादसा है या खुदकुशी।
ग्वालियर में जीआरपी (गर्वमेंट रेलवे पुलिस) को सुबह सूचना मिली थी कि बिरला नगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर-3 के पास ट्रेन से कटने पर 2 लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। जहां दोनों पुरुष और महिला के शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए थे। दोनों के शरीर ट्रेन से इतने कट गए थे कि पुलिस को 7 बड़े पॉलीथिन बैग में उनके टुकड़ो को इक_ा कर रखना पड़ा। पुलिस की घंटो जांच-पड़ताल के बाद मृतकों की पहचान हो सकी। 
मृतकों की पहचान 57 वर्षीय पूरन पारछे और महिला नीलम देवी बाल्मीकि के रूप में हुई। दोनों ही घासमंडी के रहने वाले थे। मृतक पूरन नगर निगम के जोन-2 स्थित वार्ड-9 में  सफाई दरोगा का काम करता था। वहीं साथ में मारने वाली महिला भी नगर निगम में ठेके पर सफाई कर्मचारी थी। दोनों गुरुवार सुबह एक साथ ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस को कुछ प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महिला इंजन के सामने आ गई थी और उसे बचाने के लिए पुरुष पहुंचा था। जिसके चलते दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनों की ही घटनास्थल पर मौत हो गई। लेकिन पुलिस को यह मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पड़ोसियों ने धमकी दी थी अपनी मां को समझा लेना
इस मामले में पुलिस मृतकों के बीच कनेक्शन तलाश रही है। मृतका नीलम के बेटे निखिल बाल्मीकि ने कहा है कि सुबह मां ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मेरी मां का नाम नीलम देवी है और नगर निगम में कर्मचारी थी। निखिल ने आरोप लगया है कि मृतक पूरन पारछे के बेटों ने कल मुझे कहा था कि अपनी मां को समझा ले। ऐसा उन्होंने क्यों कहा मुझे नहीं पता और मैं घर चला गया।
इस मामले में डीएसपी जीआरपी शोभा श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि बिरला नगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 3 के पास ट्रेन से कटने पर 2 लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद मृतको की पहचान घासमंडी निवासी मृतक 57 साल के पुरूष पूरन और नीलम देवी बाल्मीकि के रूप में हुई और दोनों ही घासमंडी के रहने वाले थे। दोनों ही नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। महिला इंजन के सामने आ गई थी और उसे बचाने के लिए पुरुष पहुंचा था। पता किया जा रहा है यह लोग वहां तक कैसे और क्यों पहुंचे।