पंजाबी परिषद की भजन संध्या एवं सम्मान समारोह संपन्न
Oct 14 2021
ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन पंचवटी वस्त्र नगर रोशनी घर रोड पर रखा गया। जिसमे भजन मंडल द्वारा मां के भजनों का गुणगान किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन कर श्री जी को प्रार्थना करते हुए माता के भजनों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। जिसमें कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, ओ जंगल के राजा मेरी मैया को ले कर आजा, आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी, आदि भजनों द्वारा मां का गुणगान किया। इसमें सभी पधारे हुए भक्त जनों ने कुछ भजनों पर नाच गाकर खुशी मनाई।
भजन संध्या में क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार मुख्यरूप से उपस्थित रहे। पंजाबी परिषद की भजन संध्या आनंद लिया और सराहना की तत्पश्चात समाज की विभूतियों का सम्मान पंजाबी परिषद के मुख्य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज, अशोक मारवा, जीके सूर, नरेंद्र बेदी, मधु भारद्वाज, प्रमिला मारवाह, रश्मि सूरी, रम्मी आनंद, साकेत आनंद, अनिल शर्मा, राजीव चड्डा, नरेश तलुजा, मधु तलुजा, नवीना मिड्ढा, प्रतिभा रैली, आरती कत्याल, लवली अरोरा, रीटा गांधी, ममता वालिया, पूनम पंजाबी, भावना भागचंदानी, लखबीर कौर, बीना भारद्वाज सहित 11 विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूरनचंद खत्री, सुरेंद्र जुनेजा, लक्ष्मी जुनेजा, अनिल गांधी, दिनेश भल्ला, पूजा शर्मा, एवं पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा सहित पंजाबी समाजएवं पंचवटी वस्त्र नगर के रहवासी काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









