डांस इंडिया डांस का आयोजन प्रारंभ- मां की अराधना कर प्रतिभागियों ने मांगी अमन चैन खुशहाली

Oct 13 2021

ग्वालियर। द फ्लाई डांस अकैडमी और युवास इवेंट की ओर से "डांस डांडिया डांस सीजन 2" का दो दिवसीय कार्यक्रम माधव मंगल पैलेस नदीगेट जयेंद्रगंज पर आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिन सर्वप्रथम मां की अराधना कर सभी प्रतिभागियों ने अमन चैन खुशहाली के लिए मां के दरबार में अर्जी लगाई। और हाथ में दीपक, फ़ूल और थाली लेकर मां की अराधना के साथ आरती की। उसके बाद गरवा फिर डांडिया का आयोजन किया गया। गुजराती गीतों पर प्रतिभगीयो ने अच्छी प्रस्तुति दी और फिर स्पेशल प्रस्तुति नगाड़े संग ढोल बाजे चुनिंदा प्रतिभागियों द्वारा दी गई। और ओडियेनस राउंड में दर्शकों ने भी डांडिया रिंग में डांडिया नृत्य किया।
 कृष्णा कदम विक्की ने बताया की डांस डांडिया डांस में विशेष सहयोग शहर की समाजिक संस्था एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल का रहा। आज के इस आयोजन में विशेष रूप से अनिता ओडिय़ा, गिरजा गर्ग और निर्णायक मंडल में श्री गहोई वैश्य महिला मंडल की सचिव वरिष्ठ समाजसेवी रिचा विलैया स्वाति झा उपस्थित थीं। इन अतिथियों का स्वागत नुपूर गोयल, अमित कोठारी, रोशनी फेरवानी,ने किया। इस आयोजन में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के पुरूस्कारों की घोषणा आयोजकों ने की है। इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। और जो विजेता उपविजेता बनेंगे उन्हें भी पुरूस्कार से नवाजा जाएगा। इस आयोजन में अशोक जैन, नुपूर गोयल, ग्वालियर देखो, पीएस आई, अनिल पुनयानी का भी सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।