व्यापारी 1200 रुपए की डीएपी की बोरी 1400 में बेच रहा था, एफआईआर कर किया गिरफ्तार
Oct 13 2021
ग्वालियर। खाद संकट पर पहली गिरफ्तारी ग्वालियर पुलिस ने की है। व्यापारी मनोज जैन को खाद की बोरी ब्लैक में बेचे जाने पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। व्यापारी के यहां से दो दिन पहले कृषि विभाग की टीम ने 84 बोरी खाद मुरैना भेजते समय पकड़ी थीं, जबकि हर जिले का खाद का कोटा निर्धारित होता है। एक जिले की खाद दूसरे जिले में बेचना भी गैरकानूनी है। अभी वह डीएपी खाद का बैग 1200 रुपए की जगह 1400 से 1500 रुपए में बेच रहा था। खाद में ग्वालियर की यह पहली बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी व्यापारी पर रासुका के लिए कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
दरसअल पुरानी छावनी क्षेत्र के रायरू चौराहा स्थित रोहित-मोहित कुमार जैन नाम की फर्म से खाद का कारोबार किया जाता है। खाद का कारोबार व्यापारी मनोज कुमार जैन करते हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस दुकान से ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर जिले से बाहर भेजी जा रही 84 बोरी खाद को पकड़ा था, जिसमें 42 बोरी डीएपी खाद और 42 बोरी यूरिया को अधिकारियों के द्वारा जब्त किया गया था। वहां मौजूद किसानों ने अधिकारियों को बताया कि डीएपी खाद की एक बोरी की रेट 1200 रुपये है, जबकि व्यापारी 1400 रुपए बेच रहा है।
वहीं यूरिया की एक बोरी की रेट 270 रुपये है और जिसे 300 रुपये से अधिक रेट पर दिया जा रहा है। इस पर उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास एमके शर्मा ने तत्काल कृषि विभाग के निरीक्षक विकासखंड घाटीगांव सुघर सिंह को दुकानदार मनोज कुमार जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। आदेशों का पालन कर इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाने में की गई थी। कृषि विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर आरोपी व्यापारी मनोज जैन पर जिले की खाद को बाहर भेजकर बेचने और ब्लैक में बेचने की एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने रोहित-मोहित कुमार जैन एंड संस फर्म के व्यापारी मनोज कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है।
हो सकती है रासुका की कार्रवाई
खाद संकट पर कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पहले ही चेतावनी दी थी कि खाद की कालाबाजारी करने पकड़े जाने पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भी कलेक्टर ग्वालियर ने अफसरों को रासुका की कार्रवाई के लिए कहा है। कलेक्टर सिंह का कहना था कि हर जिले का खाद का अपना कोटा होता है। ऐसे में एक जिले का खाद दूसरे जिले में बेचना गैर कानूनी है।
इस मामले में एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि खाद को निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर किसानों को ब्लैक में बेचने के मामले में एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। वहीं पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसकी शिकायत कृषि विभाग के निरीक्षक ने पुलिस थाने में की थी। इसी व्यापारी की दुकान से कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद की 84 बोरियां पकड़ी थीं जिन्हें दूसरे जिले में बेचने भेजा जा रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









