ज्योतिरादित्य ने परिवार सहित अम्मा महाराज को किया नमन

Oct 12 2021

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां, पत्नी, बेटे सहित पूरे परिवार के साथ ग्वालियर आए हैं। मौका भी उनकी दादी व भाजपा की वरिष्ठ नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती का था। सुबह 8.30 बजे वह विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे। इसके बाद वह अम्मा महाराज की छत्री पर गए। यहां पहले से ही उनके स्वागत के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा खडे दिखाई दिए। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सबसे पहले विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ प्रांगण में आयोजित भजन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। 
भाजपा की आधारशिला रखने वाली वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया की जयंती व भजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वालियर पहुंचे। उनके केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार परिवार भी साथ में ग्वालियर आया है। केन्द्रीय मंत्री के साथ उनकी मां माधवीराजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शनी राजे, बेटा महाआर्यमान सिंधिया आए हैं। एयरपोर्ट से वह सीधे जयविलास पैलेस पहुंचे और वहां से 10 मिनट बाद ठीक 9 बजे कटोराताल स्थित छत्री पहुंचे हैं। यहां सबसे पहले विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी मूर्ति के चरण स्पर्श कर सपरिवार आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने के बाद वह भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वह काफी गंभीर भाव में बैठे नजर आए। भजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जयविलास पैलेस के लिए रवाना हो गए। दोपहर 12.20 बजे वह ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
पास नजर आए दो दिग्गज
जब केन्द्रीय मंत्री सिंधिया कटोराताल अम्मा महाराज की छत्री पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के अलावा कई बडे नेता नजर आए। पर यह दोनों इसलिए खास रहे कि यह लगातार उनके आने से लेकर भजन कार्यक्रम में उनके दोनों तरफ बैठे नजर आए हैं। 
चोट के बाद भी सहारा लेकर आर्इं प्रियदर्शनी राजे
अम्मा महाराज की जयंती में शामिल होने आईं प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के पैर में चोट लगी थी, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व बेटे महाआर्यमन का सहारा लेकर चल रही थीं। कार्यक्रम में श्री सिंधिया ने धर्मगुरुओं का सम्मान करने के साथ ही वहां पर आए कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजमाता के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। 
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, माधवीराजे सिंधिया, प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, महाआर्यमन सिंधिया, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, माया सिंह, इमरती देवी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस बार मास्क पहले थे अनूप मिश्रा
जब केन्द्रीय मंत्री सिंधिया कटोराताल अम्मा महाराज की छत्री पहुंचे तो उनकी आगवानी के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के अलावा कई बड़े नेता नजर आए। पर यह दोनों इसलिए खास रहे कि यह लगातार उनके आने से लेकर भजन कार्यक्रम में उनके दोनों तरफ बैठे नजर आए हैं। एक समय था जब पूर्व मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा सिंधिया के कड़े प्रतिद्वंदि माने जाते थे। पर बीते कुछ दो मुलाकातों में दोनों के बीच दूरियां कम हुई हैं। हां इस बार अनूप मिश्रा सिंधिया से मिलते समय मास्क पहने नजर आए। क्योंकि पिछली बार जब वह मिले थे तो मास्क नहीं पहने थे और सिंधिया ने अपना एक मास्क उतारकर उनको पहना दिया था। जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ था।
राजमाता की राजनीतिक यात्रा की झलकी का हुआ प्रदर्शन 
ग्वालियर रियासत के प्रशासकों को राजपथ से लोकतंत्र में आकर लोकपथ पर लोकसेवा का मार्ग दिखाने वाली राजमाता विजायाराजे सिंधिया की 102वीं जयंती के अवसर पर शहर भर में श्रद्धांजलि के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इसके साथ ही अचलेश्वर मंदिर चौराहा से अम्मा महाराज की छत्री परिसर तक राजमात क राजनीतिक जीवक यात्रा को प्रदर्शित करने चित्रमय झांकी सजाई गई थी।