उत्तर मध्य रेलवे के जीएम बोले- थर्ड लाइन का काम 2 साल में होगा पूरा, हॉकी स्टेडियम को बताया ग्वालियर के लिए धरोहर
Oct 11 2021
ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने सोमवार दोपहर रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे कामों को देखा है। यहां साढ़े पांच करोड़ की लागत से नया टर्व बिछाया जा रहा है। साथ ही ड्रेसिंग रूम से लेकर पवेलियन को नया रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के बाद जीएम बोले हैं कि यह हॉकी स्टेडियम ग्वालियर की धरोहर है। इसको संभाल कर रखना होगा।
रेलवे के कुछ प्रोजेक्ट पर भी उन्होंने खुलकर बात की। थर्ड लाइन के संबंध में बताया कि 2 साल का टारगेट रखा है। काम दो फेस में किया जा रहा है। 2 साल में थर्ड लाइन का काम पूरा हो जाएगा। जीएम प्रमोद कुमार ने यह भी बताया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का लंबे समय के लिए रेनोवेशन होना है। जिसमें समय लगेगा, लेकिन उसके बाद स्टेशन का जो भव्य स्वरूप बाहर आएगा वह देखने लायक होगा।
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार, जीएम बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आए हैं। सोमवार को उन्होंने झांसी से ग्वालियर और ग्वालियर से मुरैना के बीच थर्ड लाइन के काम को देखा है। इसके बाद दोपहर में वह रेलवे के हॉकी स्टेडियम पहुंचे। यहां साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से हॉकी स्टेडियम के रेनोवेशन के काम को देखा। यहां नया टर्व बिछाया जा रहा है। साथ ही ड्रेसिंग रूम से लेकर पवेलियन तक को नया रूम दिया जा रहा है। निरीक्षण के बाद जीएम प्रमोद कुमार ने पत्रकारों से भी बात की और सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि हॉकी स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य से वह कितना संतुष्ट हैं। तो जीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि एक बेहतरीन स्टेडियम बनने जा रहा है। यह ग्वालियर की धरोहर है। मैं चाहता हूं कि इस स्टेडियम के माध्यम से भविष्य में यहां से और बड़े प्लेयर निकलें और देश का नाम रोशन करें।
दो साल में थर्ड लाइन का काम होगा पूरा
रेलवे के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर जीएम प्रमोद कुमार ने बात की। जब रेल की थर्ड लाइन के बारे में पूछा गया तो जीएम का कहना था कि यह काम दो फेस में हो रहा है। झांसी से डबरा, फिर डबरा से आंतरी और ग्वालियर, इसके अलावा ग्वालियर से बानमोर, बानमोर से मुरैना यह पूरा काम दो साल में पूरा हो जाएगा। थर्ड लाइन के लिए दो साल का टारगेट रखा गया है।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उत्तर मध्य रेलवे के जीएम को ज्ञापन देकर की कुछ मांग
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की उपस्तिथि में चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने ज्ञापन सौंपकर कुछ मांगों की ओर ध्यान खींचा है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय गोयल संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वसंत अग्रवाल के साथ रेलवे उपसमिति के संयोजक कैलाश लहारिया चेम्बर की ओर से सुनील गर्ग, दीपक जैसवानी उपस्तिथ थे।
यह मांगें उठाई
बिरलानगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाए एवं जो ट्रेन प्लेटफॉर्म रिक्त न होने के अभाव में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुक पा रहीं है, उन्हें बिड़ला नगर अथवा सिथौली स्टेशन पर रोका जाए। प्लेटफॉर्म नंबर 4 से सीधे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश प्रारंभ किया जाए। रायरू, माल गोदाम पर पीने के पानी, शेड का उचित रखरखाव, ट्रांसफार्मर एवं पुलिस चौकी कैंटीन ओर सुलभ कॉम्प्लेक्स की स्थापना की जाए।ग्वालियर-रतलाम एवं भिंड-रतलाम एक्सप्रेस के समय को रिब्यू कर, गति बढ़ाई जाए। मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस (01222/01221) में आपातकालीन कोटा उपलब्ध कराया जाए। ग्वालियर-अहमदाबाद एक्सप्रेस को ग्वालियर से प्रतिदिन संचालित किया जाए। ग्वालियर-पुणे एक्सप्रेस की गति बढ़ाई जाए एवं प्रतिदिन संचालित किया जाए। नैरोगेज ट्रेन की पटरी की भूमि पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से मोतीझील रेलवे स्टेशन तक लोकल ट्रेन चलाई जाए। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में स्टेशन बजरिया के दुकानदारों के हितों को सुरक्षित रखा जाए
माधवराव सिंधिया के नाम पर स्टेशन का नाम की मांग
ग्वालियर आए रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम परिषद व भाजपा नेता सुधीर गुप्ता ने भी ज्ञापन दिया है। जिसमें मांग है कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री माधवराव सिंधिया के नाम पर ग्वालियर रेलवे का नाम हो। इसके लिए जल्द पट्टिका लगाकर घोषणा की जाए। साथ ही नैरोगेट की पटरियों पर हेरिटेज ट्रेन चलाई जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









