महिलाएं सामाजिक कार्यों के साथ मानव सेवा करें-गंगवाल
Oct 11 2021
ग्वालियर। जैन मिलन महिला शाखा ठाठीपुर का सोमवार को ठाठीपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियों को विधिपूर्वक शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गंगवाल थे। अतिविशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालचंद जैन, अतिविशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महिला चेयरपर्सन शीला टोंग्या, शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमन्त जैन मौजूद थे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र अनावरणकर्ता मधु जैन एवं दीप प्रज्वलित मृदुला जैन परिवार द्वारा किया गया। मंगल चरण नृत्य कृति जैन व स्वागत नृत्य जया जैन एवं ईशा जैन ने प्रस्तुति दी। वही रचना जैन एवं मंजू जैन ने महावीर प्रार्थना का पाठ किया। कार्यक्रम की संयोजिका नीलम जैन, गायत्री जैन ने अतिथि गण का तिलक से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि जैन ने एवं आभार रूबी जैन ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अतिथि गण में महेंद्र जैन, संजीव जैन, सरोज जैन, उर्मिला जैन संगीता जैन भी उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि भारतीय जैन मिलन भारत में सकल जैन समाज को संगठित करने हेतु बरसो से प्रयासरत है जैन मिलन महिला ठाठीपुर शाखा के भी समाज की महिलाओं को संगठीत करने के प्रयास सराहनीय है, सभी महिलाओं को मिलकर समाज के कार्यों के साथ मानव सेवा करनी चाहिए। समाज में जब महिलाएं आगे बढ़कर काम करेंगी तो समाज का विकास होगा। अतिवीर बालचंद जैन ने कहा कि शाखा को तीर्थ सेवा,संत सेवा के प्रति भी समर्पित रहना चाहिए जैन मिलन महिला ठाठी पुर शाखा द्वारा समय समय पर किए जा रहे सेवा कार्य बहुत ही अनभूत है।
शपथ अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री अनिता जैन ने नवीन अध्यक्ष रंजन जैन, उपाध्यक्ष साधना जैन रचना जैन रूबी जैन ममता प्रमोद जैन, सचिव सारिका जैन, उपमंत्री रिंकू जैन नीलम जैन, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सह कोषाध्यक्ष अभिलाषा जैन चित्रा जैन, सहित अन्य पादधिकारियो को शपथ दिलाई गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन गोरमी ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









