पंजाबी समाज की भजन संध्या आज

Oct 11 2021

ग्वालियर। नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां देश भर में मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं। जिसमें माता की चौकी जागरण एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है। तो वही शिवाजी मार्ग नंबर 1 रुद्राक्ष मंदिर ऊंट पुल के पास 28 वां नवदुर्गा महोत्सव हनुमान नगर युवा समिति द्वारा बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा से मनाया जा रहा है। जिसमें युवा समितिके साथ पंजाबी समाज की विभिन्न बिरादरी के द्वारा मां की आरती की जाती है। जिसमें पंजाबी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मां के भवन में  हाजिरी लगाई गई जिसमें समिति के मोहनलाल अरोरा, दुष्यंत सहानी, तिलक राज बेरी, सुरेंद्र जुनेजा, मनोज जुनेजा, सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। 
जिन्होंने मां की आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया एवं  हाईकोर्ट वाली काली माता के मंदिर में हनुमान नगर  महिला मंडल द्वारा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन रखा गया। जिसमें रीटा चचड़ा डोली चचड़ा  विधि टुटेजा पूनम अरोरा अंजू व्यास रिचा पोपली आदि उपस्थित थे।  पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर द्वारा आज पंचवटी वस्त्र नगर में नवरात्रि के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन होगा।