जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का जनकगंज डिस्पेंसरी में हुआ भव्य स्वागत

Oct 11 2021

ग्वालियर। सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज में जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा ग्वालियर के नव गठित पदाधिकारियो का पुष्प मालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर गणेश शंकर पचौरी, धनीराम कुशवाह, जय सिंह  को संगठन में पदाधिकारी घोषित कर प्रान्तीय सचिव जगमोहन गुप्ता एवम जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन में निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ भी दिलाई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव जगमोहन गुप्ता, सरन्छक नन्दकिशोर गोस्वामी, अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार के अलावा अमित उपमन्यु, अजय शर्मा, दीपकराजपुत, नरेंद्र बाथम, ज्ञानेश द्विवेदी, अमित कालगांव कर, सियाराम कौरव, नरेंद्रसिंह यादव, रामकुमार सिंह तोमर समेत इत्यादि कर्मचारियों के साथ-साथ कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लछमी नारायण दीछित विशेष रूप से शामिल हुए।