यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम जीएस के पेपर में चंबल के चौसठ योगिनी मंदिर के बारे में पूछा गया
Oct 10 2021
ग्वालियर। यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की प्रीलिम्स परीक्षा रविवार को हुई है। सुबह की पाली में 9.30 से 11.30 बजे के बीच जीएस सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई है। इसमें इकॉनोमिक्स के प्रश्न ज्यादा पूछे गए हैं, लेकिन सामान्य अध्ययन के बी सेट में 11वें नंबर पर चंबल का भी एक प्रश्न रहा है। इसमें मुरैना से 30 किलोमीटर दूर मितावली स्थित चौसठ योगिनी शिव मंदिर के बारे में पूछा गया है। सवाल में पूछा गया है कि चौसठ योगिनी मंदिर के संदर्भ में क्या सही है। जैसे कच्छयप घात राजवंश के शासनकाल में निर्मित ये एक वृत्ताकार मंदिर है, यह भारत में निर्मित एक मात्र वृत्ताकार मंदिर है, इसको बनाने का उद्देश्य इस क्षेत्र में वैष्णव पूजा को प्रोत्साहन देना था या फिर इसके डिजाइन से लोकप्रिय धारणा बनी की यह भारतीय संसद भवन के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इसके अलावा 09 नंबर पर एक सवाल में ऑप्शन के रूप में सांची के स्तूप का उल्लेख किया गया है। कोविड से भी एक प्रश्न पूछा गया है।
रविवार को ग्वालियर में 32 सेंटर पर यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की प्रीलिम्स परीक्षा हुई। प्री एग्जाम के लिए ग्वालियर में 32 सेंटर बनाए गए थे। जहां 8500 परीक्षार्थीओं ने एग्जाम दिया। पर ज्यादातर सेंटर पर आधी संख्या में ही परीक्षार्थी पहुंचे हैं। परीक्षा में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लू ट्रुथ, पैन ड्राइव समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस ले जाने की पाबंदी रही। ग्वालियर में सभी सेंटर पर हाई क्वालिटी के जैमर लगाए गए। कोविड को ध्यान में रखते हुए एग्जाम सेंटर पर बिना मास्क के एन्ट्री नहीं हुई।
यूपीएससी के प्री एग्जाम की तैयारियों को लेकर शनिवार को भी जिला प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने सभी सेंटर पर पहुंचकर अंतिम रूप दिया था। कलेक्टोरेट सभागार में तैयारियों को लेकर भी बैठक भी हुई थी। जिले में 32 सेंटर बनाए गए। हर सेंटर पर पांच-पांच पुलिसकर्मी गेट पर ही तैनात रहे। जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रही। जिससे वहां हर स्थिति से निपटा जा सके।
सुबह की पाली में हुआ जीएस का पेपर
यूपीएससी के प्री एग्जाम दो पालियों में हुआ। पहला सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पाली में जीएस (सामान्य अध्ययन) का पेपर हुआ है। दूसरा दोपहर की पाली 2.30 बजे सी-सेट का पेपर हुआ।
कोरोना के नियमों का पालन कराया
कोरोना के नियमों का पालन कराते हुए प्रवेश दिया गया। लाउड स्पीकर के जरिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए। मोबाइल फोन या किसी भी उपकरणों को लेकर जाने पर पाबंदी रही। साथ ही पारदर्शी बोतल में सैनिटाइजर या पानी लेकर जाने की अनुमति दी गई।
इन्हें बनाया परीक्षा केंद्र
वीआरजी कालेज मुरार, एमएलबी कालेज अचलेश्वर मंदिर, एसएलपी कालेज, महिला पालिटेक्निक कालेज, भगवत सहाय कालेज, माधव महाविद्यालय नई सड़क, माधव विधि महाविद्यालय, जेसी मिल पीजी कालेज, पद्मा स्कूल, गजराराजा हायर सेकेंडरी स्कूल, केआरजी कालेज सहित 32 केंद्र बनाए गए।
परीक्षार्थी आकाश आहिरवार का कहना है जीएस का पेपर काफी कठिन आया था। यूपीएससी के स्तर का ही पेपर था। सभी विषय से प्रश्न पूछे गए हैं। पर इकॉनोमिक्स से ज्यादा प्रश्न पूछे गए हैं।
वहीं अंकित का कहना है कि जीएस का पेपर अच्छा आया है। जो तैयारी की थी उसी में से आया है। चंबल के चौसठ योगिनी का मंदिर का प्रश्न अंचल से पूछा गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









