डांस इंडिया डांस का आयोजन 12व13 अक्टूबर को
Oct 09 2021
ग्वालियर। द फ्लाई डांस अकैडमी और युवास इवेंट की ओर से "डांस डांडिया डांस सीजन 2" दो दिवसीय कार्यक्रम 12 और 13 अक्टूबर को माधव मंगल पैलेस नदी गेट जयेंद्रगंज पर आयोजित किया जा रहा है। जिसका निरंतर अभ्यास प्रेक्टिस कृष्णा कदम, विक्की कुशवाह, अमित कोठारी और पियूष निगम द्वारा लाला का बाजार और नई सड़क पर द फ्लाई डांस अकैडमी पर दी जा रही है। उन्होंने बताया की डांस डांडिया डांस में विशेष सहयोग शहर की समाजिक संस्था एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल का प्राप्त हो रहा है। इस आयोजन को अधिक खुबसूरत बनाने के लिए स्पेशल प्रस्तुति बच्चों की नगाड़े संग ढोल बाजे और माता की आरती थाली और दीपक के साथ प्रस्तुति भी आकर्षक का केन्द्र रहेंगी। इसमें डांडिया के विभिन्न स्टेप्स बच्चों को सिखाये जा रहें हैं।
4/6/8/10/12 एवम गरबा के 4/68/10/12/14 स्टेप्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस आयोजन में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के पुरूस्कारों की घोषणा आयोजकों ने की है। इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। और जो विजेता उपविजेता बनेंगे उन्हें भी पुरूस्कार से नवाजा जाएगा। इस आयोजन में एक मुख्य बात है की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के अलावा दर्शकों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 12व13 अक्टूबर को होने वाले आयोजन में दो दिन पूरा उत्साह का माहौल बना रहेगा। और इसका विधिवत शुभारंभ 12 अक्टूबर को 7 बजे से प्रारंभ होगा। सबसे पहले मां की अराधना की जायेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









