तुलसी व पीपल का पेड़ जरूर लगाये-विजय
Oct 09 2021
ग्वालियर। अखिल भारतीय युवा मंच के द्वारा दंदरौआ धाम मंदिर दीनदयाल नगर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप समाजसेवी विजय शर्मा मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकान्त तिवारी द्वारा की गयी। वृक्ष हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, लेकिन आज भी हम सभी केवल सौ सज्जा वाले वृक्षों पर ज्यादा ध्यान देते हैं जबकि फलदार व हवादार वृक्षों पर ध्यान न मात्र का देते हैं। हम सभी की जरूरत है, कि इम सभी अपने आस-पास व हवादार एवं फलदार वृक्ष जरूर लगावे ताकि आने वाले समय में हम अपने जीवन को सुखमय बना सके यह बात मुख्यअतिथि के रूप में सम्मलित होने के लिये आये विजय शर्मा ने वृक्षारोपण के शुभअवसर पर कही।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवाओं ने करीब 10 पीपल एवं तुलसी के पेड़ों को लगाकर के उनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं ली। अखिल भारतीय युवा मंच के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि यह कार्यक्रम युवा मंच के द्वारा कोई पहला कार्यक्रम नहीं है। दीनदयाल नगर का युवा भति भॉति जानता है, कि देशहित के कार्य कैसे किये जाते हैं। इसके लिये यहॉ के युवाओं की जितनी भी तारीफ की जाये कम है। इसके लिये मैं सभी युवा भाइयों का साधुबाद करता हूॅ। वृक्षारोपण के अवसर पर प्रमुख रूप से सच्चिदानंद, गौरव योगी, अंकुर श्रीवास, अभिषेक वर्मा, पंजाब सिंह, नकुल एवं अनेक युवा उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









