खडे ट्रक में घुसी कार, एयरफोर्स पायलट की मौत
Oct 09 2021
ग्वालियर। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार ड्राइव कर रहे एयरफोर्स पायलट की मौत हो गई। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के डॉक्टर धर्मवीर पेट्रोल पंप के की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक का शव पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एयरफोर्स कॉलोनी निवासी अनुज सिंह यादव एयरफोर्स में पायलट है। बीती रात वह अपनी आईटेन कार से स्टेशन की तरफ जा रहे थे। अभी वह धर्मवीर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक आरजे11 जीके6558 में जा घुसी। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुूंची और उनकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने उनकी तलाशी ली और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही मृतक का शव निगरानी में लेकर पीएम हाउस भेज दिया है।
बताया गया है कि मृतक पायलट का परिवार अभी बैगलोर में रह रहा है और हादसे का पता चलते ही परिजन ग्वालियर के लिए रवाना हो गए है।
विनय शर्मा, टीआई गोला का मंदिर ने बताया सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकराने पर एक पायलट की जान गई है। मर्ग कायमकर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









