वार्ड 29 के निवासी गंदगी के समीप ही धरने पर बैठे

Oct 08 2021

ग्वालियर। सुबह पहले सफाई के लिए जमकर नारेबाजी की, लेकिन जब चार घंटे के बाद भी गंदगी नहीं हटी तो फिर वार्ड 29 के निवासी गंदगी के समीप ही धरने पर बैठ गए। इनका कहना है कि निगम सफाई की झूठी बात करता है, यहां तो बीते 15 दिन से कचरा तक नहीं उठाया जा रहा। जब तक गंदगी साफ नहीं होगी वह मौके से उठने वाले नहीं।