प्रकाश पर्व निपटते ही सड़क पर आए ठेले, शिंदे की छावनी से कटी घाटी तक लगा जाम
Oct 08 2021
ग्वालियर। प्रकाश पर्व के चलते सड़कों से ठेलों को हटा दिया गया था, लेकिन अब फिर से ठेले सड़कों पर आ गए हैं। इसके चलते सुबह से ही सड़क पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से गड़बड़ा गई है। हालत यह है कि शिंदे की छावनी से रामदास घाटी तक सड़क पर जाम लग गया, जिससे वाहन भी रेंग-रेंगकर निकल रहे हैं।
दरअसल फूलबाग गुरुद्वारे से शिंदे की छावनी चौराहे तक ढेरों हाथ ठेले लगते हैं। लोग भी सब्जियां एवं फल खरीदने के लिए यहीं पर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं। ऐसे में सड़क पर निकलने तक की जगह नहीं होती है। पिछले दिनों प्रकाश पर्व के तहत फूलबाग गुरुद्वारे पर कई आयोजन हुए थे। साथ ही यहां पर सैकड़ोंं लोगों की आवाजाही हुई थी। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए इन हाथ ठेले वालों को हटवा दिया गया था। अब जब आयोजन का समापन हुआ तो शुक्रवार से फिर से ठेले सड़कों पर आ गए हैं। सुबह सात बजे से शिंदे की छावनी पर ठेलेवालों के यहां भीड़ लगना शुरू हो गई है। खास बात यह है कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस तक व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद नहीं है। साथ ही नगर निगम का मदाखलत अमला भी अतिक्रमण हटवाने नहीं पहुंचा है। ऐसे में हालत यह है कि शिंदे की छावनी से कटी घाटी मार्ग तक जाम के हालात बन गए हैं। दो पहिया वाहन चालक तो फिर भी जैसे तैसे गलियों से निकल रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहन चालकों की परेशानी खासी बढ़ गई है। लोग सुबह से जाम की समस्या झेल रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









