58 वां आत्म शाछातकार दिवस मनाया

Oct 08 2021

ग्वालियर। सन्त आशाराम बापू का 58 वां आत्म शाछातकार दिवस  ग्वालियर आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। सबेरे से ही आश्रम में  भारी संख्या में भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। साधको द्वारा भाव पूर्वक चरण पादुका पूजन, माल्यार्पण कर व्यास पीठ, बड़ दादा, पीपल बादशाह, गुरु मंदिर की परिक्रमा कर आशीर्वाद ग्रहण किया। दोपहर 12 बजे प्रारम्भ हुआ विशेष सत्संग जिसमें आशा रामायण पाठ, भजन, कीर्तन ऑडियो वीडियो के माध्यम से अमृत वाणी का श्रवण पान भी कराया गया। 
भक्तों ने पटाखे फोड़ कर खूब आनन्द मनाया। आज ही के दिन सन्त आशाराम बापू गुरु ज्ञान प्राप्त कर ब्रह्म ज्ञान को उपलब्ध हुए थे। तभी से भक्तगण पिछले 58 वर्षों से विश्व भर में 450 आश्रमों 1200 योग वेदांत समितियां धूमधाम से शाछातकार मनाती चली आ रही है। इससे मानव जाति को संदेश मिल सके  कि हम सब भी समर्थ महा पुरुष को प्राप्त कर अपना उद्धार कर ले। यही मानव जीवन का वास्तविक उधेश्य है। पूर्णाहुति पर भक्तों ने मंगल आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। इस पुनीत पर्व पर साधकों ने गुरु ज्ञान ऋषि प्रसाद घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी लिया। विशेष रूप से शामिल होने वालों में प्रधान सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, परशुराम भदौरिया, रामेंद्र सिंह, दिलीप हुन्द्वानी, रामु रामानी, हरीश नागपाल, जयंत नागपाल, गोविन्द राठौर, जसवंत भदौरिया, कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, कौशल्या रैकवार, सरोज शर्मा, अंजू चंदेल अनिता नागपाल भी उपस्थित रहे।