प्रधानमंत्री ने देश के हर वर्ग का रखा ध्यान-आर्य
Oct 08 2021
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण पर स्वच्छता और सम्मान समारोह आयोजन के तहत 71 सफाई मित्रों का समान साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने की।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सेवा और समर्पण के कार्यों के माध्यम से प्रत्येक वर्ग के लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का जीते जी और मरने के बाद भी अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के पांचों स्थानों को राष्ट्रीय स्मारक बनाकर पंचतीर्थ बनाने का पुण्य कार्य किया है।
आर्य ने कहा कि नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर सफाई कामगार से जुड़े लोगों को नौकरी के अधिकार से भी वंचित कर दिया गया था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटवाने के बाद ही सफाई कामगार से जुड़े लोगों को नौकरी करने का अधिकार मिला तथा कश्मीर में अनुसूचित जाति के लोगों को समान दिलवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में सीधे समान निधि पहुंचाई, गरीबों के जनधन के खाते खुलवाएं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने से प्रधानमंत्री बनने तक के 20 वर्षों के सेवा समर्पण के कार्यकाल में उनके ऊपर कोई दाग नहीं है
उनकी स्वच्छ छवि है। इस अवसर पर भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत गांधी पार्क में स्व'छता अभियान चलाया गया तथा गांधीजी, लाल-बाल-पाल एवं डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को पानी से स्व'छ कर पुष्पमाला अर्पित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी विशेष अतिथि पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरीश मेवाफरोश, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति भाजपा जिला महामंत्री महेश उमरैया, विशेष रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र आर्य ने किया एवं आभार अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री पुरुषोाम टमोतिया ने किया। कार्यक्रम में केशव मंसूरिया, गुरमुख करोसिया, ओमप्रकाश धनोल, अशोक वाल्मीकि, भीकम खटीक, मुकेश परिहार, भारत शाक्य, शिवराम जाटव, पोप सिंह जाटव, सतीश खटीक, संजय खटीक, माता प्रसाद गुलरिया, देवेंद्र चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, प्रमोद भैया, मोतीराम माहोर, केशव सिसोदिया, पवन शाय, मोतीराम माहौर, आकाश जाटव, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









