मरीज को तत्काल उपलब्ध कराओ बेड: सीएमएचओ मुरार जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Oct 07 2021
फोटो साथ में है---9
ग्वालियर। वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए बेड कम है तो आप तत्काल बेड बढ़ाएं, भर्ती होने वाले हर मरीज को बेड उपलब्ध कराना आपकी जिम्मेदारी है। यह निर्देश गुरुवार की सुबह मुरार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने अस्पताल के आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित को दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक होने पर स्वयं डॉ. शर्मा ने मरीजों का चेकअप कर परामर्श भी दिया।
मुरार जिला अस्पताल में मरीजों को दी जा रही उपचार संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं को औचक निरीक्षण करने आज सुबह पहुंचे सीएमएचओ डॉ.मनीष अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं से संतुष्ट नजर आए।
निरीक्षण के दौरान इलाज करा रहे मरीजों को जमीन पर लेटा देख तत्काल छह बेड मेडिसन वार्ड में बढ़ाने के निर्देश मौके पर मौजूद आरएमओ डॉ.पुरोहित को दिए। इसके बाद ओपीडी में पहुंचने पर यहां मरीजों की भीड़ डॉक्टरों के चेंबरों के बाहर अधिक देखते ही स्वयं डॉ.शर्मा ने मरीजों का रोग संबंधी परीक्षण कर परामर्श दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









