कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए धरना और प्रदर्शन किया
Oct 07 2021
ग्वालियर। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर जहां आम आदमी बुरी तरह त्रस्त है, लगातार बढ़ते जरूरी सामान के दामों ने उसकी कमर तोड़कर रख दी है हालात यह हैं कि अब उसे परिवार पालने में भी दिक्कत आने लगी है, ऐसे में कल फिर घरेलू गैस के दामों में बड़ी वृध्दि कर दी गई, ऐसे में कांग्रेस का गुस्सा भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार पर फूट पड़ा, इस मूल्य वृध्दि के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने फूलबाग गेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए धरना और प्रदर्शन किया। हालांकि इस तरह के विरोधों को भाजपा कतई गंभीरता से नहीं ले रही और सारे विरोधों को परे रख हर रोज महंगाई को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस सदर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जन विरोधी है, इसके द्वारा बजाए जनहित के काम करने के लोगों को भूखे मरने पर मजबूर किया जा रहा है। सात साल में आवश्यक वस्तुओं के दाम कई गुना बढ़ गए हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है, चार सौ रुपए में आने वाले गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपए पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुके हैं। इनमें फिर कब इजाफा हो जाएगा, यह नहीं कहा जा सकता। उन्होगने कहा कि अब वक्त आ गया है, जबकि इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फैंका जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। कोरोना के चलते पहले ही लोग अपने रोजगार गंवा चुके हैं, लोगों पर काम नहीं है, इउ पर बेतहाशा बढ़ती महंगाई दम लेने पर आमदा है। इसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी, बल्कि हर स्तर पर महंगाई और सरकार का विरोध किया जाएगा।
विधायक सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, वीरेंद्र सिंह तोमर, कल्लू दीक्षित, सुरेंद्र यादव, राम निवास रावत, सुनील श्रीवीस, विनोदी जैन, राम पांडे, वीर सिंह तोमर, अमर सिंह माहौर, लतीफ खां मल्लू, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, प्रेमसिंह कौरव, हेबरन सिंह कंसाना, रुचि गुप्ता, सीमा समाधिया, चेतन भार्गव, नगरपाल आर्य, कुलदीप कौरव, चंद्रमोहन नागौरी, मुनेंद्र सिंह भदौरिया, धीरज ढींगरा, हरेंद्र गुर्जर, रवि चौकोटिया, जेएच जाफरी, हमीद खां उस्मानी, राघवेंद्र शर्मा, करमन राय, सुधीर मंडेलिया, यदुनाथ तोमर, महादेव अपोरिया, महाराज सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









