बैंक में रिटायर्ड फौजी का थैला काटकर उड़ाए 50 हजार
Oct 07 2021
ग्वालियर। जिले के मुरार में बैंक के अंदर दो बदमाश एक रिटायर्ड फौजी का थैला काटकर 50 हजार रुपए चुरा ले गए। लाइन में फौजी के पीछे दो लोग खड़े थे, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरों में दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुरार के माल रोड स्थित एसबीआई बैंक में बालाजीपुरम के रहने वाले सेना से रिटायर्ड नरेश रावत पैसे निकालने गए थे। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने थैले को देखा तो उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब थे। रकम चोरी होने पर उन्होंने बैंक के अधिकारीयों से बात की। चोरी की खबर से बैंक में हंगामा मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो दो संदिग्ध लोग नजर आए। पुलिस को शक है कि इन्हीं ने चोरी की है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव का कहना है कि बैंक से सूचना आई थी। सेना से रिटायर्ड फौजी के थैले को काट कर 50 हजार लेकर फरार हो गए। मौके पर जाकर हमने बैंक में लगे सीसीटीवी चेक किए, उसमें दो अधेड़ उम्र के संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है, जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









