कोचिंग से चोर ले गए साढे चार लाख

Oct 07 2021

ग्वालियर। एक कोचिंग के ताले चटकाकर चोर नगदी साढ़े चार लाख रुपए पार कर ले गए। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के किलागेट रोड स्थित किरार प्लाजा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को वहां लगे सीसीटीवी में दो चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए है। 
ग्वालियर थाना क्षेत्र के तुलसी विहार निवासी आशूतोष अवस्थी कोचिंग संचालक है और किरार प्लाजा में उनकी अवस्थी कोचिंग है। रात अज्ञात चोरों ने कोचिंग के ताले चटकाकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे नगदी साढ़े चार लाख रुपए पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
सीसीटीवी में कैद वारदात
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वारदात को अंजाम देते हुए दो चोर कै द हुए है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।