जीआरपी ने 1 किलो 800 ग्राम सोना के साथ दो युवकों को पकड़ा
Oct 07 2021
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 65 लाख का सोना लेकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खपाने जा रहे दो लोगों को रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने पकड़ा है। प्लेटफॉर्म पर दो युवक काले रंग का बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर खड़े थे। जीआरपी पुलिस को संदेह हुआ तो दोनों को बुलाकर पूछताछ की। बैग को चैक किया तो उसमें 1किलो 800 ग्राम सोने के गहने निकले हैं। जब जीआरपी ने इन जेवरातों के बिल या अन्य दस्तावेज मांगे तो उनके पास नहीं थे। फिलहाल जीआरपी ने गहनों को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह गोल्ड हवाला के कारोबार का है। बिना बिल व अन्य टैक्स के माल यहां से वहां किया जाता है।
जीआरपी पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ लोग सोना लेकर शहर से बाहर जाने वाले हैं। वह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे है। खबर मिलते ही जीआरपी सक्रिय हुई। मुखबिर द्वारा बताए गए ठिकाने पर पहुंचे तो दो युवक संदिग्ध नजर आ गए। उनके पास एक बैग भी था। इससे पहले कि वह भागते जीआरपी ने उन दोनों को निगरानी में ले लिया। पुलिस को अचानक सामने देखकर दोनों कांप गए। पुलिस ने पूछा तो हडबड़ाने लगे। बैग की तलाशी ली तो उसमें कपड़ों के नीचे सोने के जेवरात भरे हुए थे। उनका वजन किया तो वह 1 किलो 800 ग्राम निकले हैं। जीआरपी की टीम दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में युवकों की पहचान रवि, पवन रावत निवासी माधौगंज के रूप में हुई है। उनके पास से 65 लाख के जेवर बरामद हुए।
जीआरपी की गिरफ्त में आए रवि और पवन नाम के युवक सराफा में डीएस ज्वेलर्स के यहां काम करते है। उन्होंने बताया कि ज्वेलर्स ने उन्हें सोने के गहने दिए थे। उन्हें ललितपुर लेकर जाने को कहा था। इन गहनों को बैग में लेकर वह शताब्दी से जाने वाले थे। इससे पहले कि वह ट्रेन में सवार होते जीआरपी को भनक लग गई और उन्हें पकड़ लिया गया।
यूपी के सराफा में खपाना था माल
पूछताछ मे पता चला है कि इन आभूषणों को ललितपुर में कई सुनारों के यहां खपाना था। उनसे ऑर्डर भी लेकर आना था, लेकिन ललितपुर के किन सुनारों को यह सोना देना था इस पर यह दोनों अभी चुप्पी साधे हुए है। पुलिस पूछताछ कर पता कर रही है कि सुनार कौन से है जो इनसे सोना लेते थे। पुलिस को यह पूरा मामला सोने के हवाला का लग रहा है। जिसमें बिना बिल, सिक्योरिटी और टैक्स के माल एक शहर से दूसरे शहर और प्रदेश में पहुंचाया जाता है।
शुभा श्रीवास्तव डीएसपी, जीआरपी ने बताया कि दो लोगों को स्टेशन से पकड़ा है। उनके पास से करीब 65 लाख का सोना मिला है। यह लोग ललितपुर जा रहे थे। इस तरह यह कितनी बार माल लेकर गए हैं। किन ज्वेलर्स को यह सोना खपाते थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









