सांई बाबा का समाधि दिवस 15 अक्टूबर को पूजा कर प्रसादी वितरित व मौन धारण किया जाएगा

Oct 06 2021

ग्वालियर। ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई बाबा के समाधि दिवस15 अक्टूबर पर स्थानीय फूलबाग चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवा दल समिति के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि सांई बाबा ने 15 अक्टूबर को 1918 में समाधि में लीन हूये थे। और उस दिन विजयादशमी पर्व था। और दोपहर के 2.30 बजे बाबा ने समाधि ली थी। इस लिए 15 अक्टूबर 1918 से इसे सांई बाबा का समाधि दिवस के रूप में मनाने लगे हैं। 
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 15 अक्टूबर को 11 बजे से प्रसादी वितरित की जाएगी और दो बजे सांई बाबा की आरती की जायेगी और सांई भजन और ठीक 2.30 बजे सभी सांई भक्त मौन धारण करेंगे। फिर प्रसादी वितरित की जाएगी। इस आयोजन के बारे में संजय क_ल ने बताया की इस बार 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है की जब बाबा ने समाधि ली थी, जब भी विजया दशमी का पर्व था। और इस बार भी 15 अक्टूबर को भी विजया दशमी का पर्व है, 103 साल पहले ऐसा 1918 में उसके बाद 1964 में 15 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पड़ा था। और उसके बाद 2002 में 15 अक्टूबर को भी विजया दशमी पर्व था। और इस बार भी 2021 को 15 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व है। बड़े सौभाग्य की बात है की 103 साल में ऐसा संयोग केवल 3 बार आया है। इस दिन मास्क वितरण का आयोजन भी किया जायेगा। पूरी तरह सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जायेगा। ऊं सांई श्रद्धा सबूरी सेवा दल के इस बैठक में अध्यक्ष संजय क_ल, सुसेन्द्र परिहार, राजेश जयसिंघानी, अमित कुकरेजा, नरेश बतरा, हेमंत बाथम, रवि तालेगांवकर, गुरु दत्त जायसवाल,केसी माखीजा,शिव कुमार मौर्य, अनिल इसरानी, उपस्थित थे।