सड़क दुर्घटना में यूपी पुलिस के 3 जवानों सहित 4 की मौत
Oct 06 2021
ग्वालियर। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के इगलासा थाना के पुलिस जवान और अफसरों के लिए चोर की लोकेशन मौत बन गई। अलीगढ़ से वह परगना मथुरा में चोर गफूरा उर्फ फौजदार को पकडऩे निकले थे। मथुरा पहुंचे तो चोर के मोबाइल की लोकेशन आगरा की तरफ मूव करती दिखी। पुलिस टीम ने आगरा की ओर गाड़ी मोड़ दी, पर बीच में आगरा-मथुरा बाईपास से धौलपुर और मुरैना लोकेशन आने लगी। रात 3.30 बजे आखिरी लोकेशन मुरैना के बानमोर से ग्वालियर की तरफ मिली। इस पर कार चला रहे दीपक को स्ढ्ढ मनीष कुमार ने तेज रफ्तार से पीछा करने को कहा। उसने भी गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। टीम बानमोर पहुंची ही थी कि अचानक आगे एक ट्रक दिखा।
कार चला रहे दीपक ने दो बार हॉर्न बजाया और ओवरटेक करने के लिए स्पीड़ बढ़ा दी। इसी समय ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके बाद करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में कार ट्रक में जा घुसी। एयर बैग खुलने से पहले कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आगे बैठे एसआई मनीष कुमार, ड्राइवर दीपक, पीछे की सीट पर हवलदार सुनील कुमार और सिपाही पवन चाहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सबसे आखिर में बैठे कॉन्स्टेबल रामकुमार गंभीर घायल हो गए। बार-बार बदल रही चोर की मोबाइल लोकेशन तीन पुलिसकर्मी सहित चार की मौत का कारण बन गई और उन्हें मथुरा से बानमोर तक खींच लाई।
नहीं खुल पाए एयरबैग, वरना बच जाती दो की जान
हादसे में कार में लगे एयरबैग नहीं खुले। एयरबैग खुलते तो शायद आगे बैठे सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार और चालक दीपक की जान बच जाती। एक्सपर्ट ने बताया कि ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होती है और कार की हाइट कम। रफ्तार तेज होने की वजह से एयरबैग नहीं खुल पाया होगा।
उफ्फ तक करने का समय नहीं मिला
इगलासा थाना की पुलिस टीम रात 10 बजे के बाद अलीगढ़ से मथुरा के लिए निकली थी। हादसा 3.30 बजे मुरैना-ग्वालियर के बीच बानमोर में हुआ है। बताते हैं कि जब हादसा हुआ तो कार सवार किसी भी पुलिसकर्मी को चीखने तक का मौका नहीं मिला। कार में अपनी सीट पर बैठ-बैठे ही 3 पुलिस कर्मियों सहित चार ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मुरैना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद यूपी के अलीगढ़ पुलिस से संपर्क कर घटना की सूचना दी गई।
तीन चोरियों में थी गफूरा की तलाश
चार पुलिस कर्मियों की मौत का कारण बना शातिर चोर गफूरा उर्फ फौजदार निवासी परगना मथुरा की अलीगढ़ पुलिस को काफी समय से तलाश है। उस पर तीन चोरी के मामले इगलास थाने में दर्ज है। करीब 20 लाख रुपए की चोरी में उसकी तलाश है। यही कारण है कि एसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर इगलासा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने टीम भेजी थी, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि यह टीम फिर कभी लौटकर ही नहीं आएगी।
आगरा के रेनवो हॉस्पिटल में किया भर्ती
हादसे में घायल आगरा निवासी रामकुमार की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें ग्वालियर से आगरा के रेनवो हॉस्पिटल रैफर किया गया है। परिजन, अलीगढ़ पुलिस की टीम एम्बुलेंस की मदद से बुधवार दोपहर बाद ग्वालियर से आगरा के लिए निकल गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









