ग्वालियर के छात्रों को जीवन में प्रैक्टिकल होना पड़ेगा-आशीष
Oct 05 2021
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में कन्फडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के चेयरमैन आशीष वैश्य ने युवाओं से बात करते हुए उनके कैरियर एवम स्किल्स के बारे में मार्गदर्शन दिया। अतिथि वक्ता श्री वैश्य ने बताया कि ग्वालियर में बहुत सारा टैलेंट है लेकिन उसे ढूंढकर आगे लाने की हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज युवा हर क्षेत्र में विकास कर रहा है एवम ग्वालियर का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहा है। हमारी शिक्षा नीति से हम सब वाकिफ है लेकिन हमें अपनी रुचि और पसन्दीदा क्षेत्र को प्राथमिकता बना कर कैरियर के चयन करना चाहिए। कॉलेजों के लिए छात्र सिर्फ ग्राहक बनकर रह गये है। इसलिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी खुद उठानी पड़ेगी। गुरूकुल का ये प्रयास निश्चित ही शहर में नई पहल है और इसके परिणाम युवाओं के हित में जल्द ही दिखने लगेंगे।संचालन शिवम सिसोदिया तथा आभार गुरूकुल के संस्थापक व अध्यक्ष आकाश बरुआ, सहसंस्थापक अविनाश जैन व हिमांशु अग्रवाल ने किया इस अवसर पर गुरूकुल के सदस्य सहित अन्य युवा श्रोता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









