रेकिट के प्रमुख एनडीटीवी डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान का पूरे भारत में 4.7 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

Oct 05 2021

ग्वालियर। दुनिया की अग्रणी उपभोक्ता स्वास्थ्य और स्वच्छता कंपनी रेकिट और भारत का न्यूज नेटवर्क एनडीटीवी ने अपने प्रमुख कार्यक्रम एनडीटीवी डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के साथ, मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में अपनी यात्रा को स्वस्थ भारत से सम्पन्न भारत की ओर आगे बढ़ाने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में रेकिट के ग्लोबल सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन, बीएसआई कार्यक्रम अम्बेस्डर अमिताभ बच्चन और कई गणमान व्यक्तियों, मशहूर हस्तियों और मंत्रियों ने कार्यक्रम की थीम- 'एक स्वास्थ्य, एक ग्रह, एक भविष्यÓ के साथ भारतीयों से एक स्वस्थ ग्रह, एक स्वस्थ भविष्य का निर्माण करने के लिए आह्वान किया। 
बीएसआई ने 2026 तक लगभग 4.7 करोड़ लोगों तक सीधी पहुंच के माध्यम से अपने प्रभाव को तीन गुना करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस अभियान का लक्ष्य अपने डेटॉल स्वच्छता पाठ्यक्रम कार्यक्रम के साथ भारत में 100 प्रतिशत प्राथमिक स्कूलों तक पहुंचना है। 
अभियान के अम्बेस्डर अमिताभ बच्चन ने कहा, "एक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए एक अच्छा स्वास्थ्य हमारे भविष्य की कुंजी है, केवल एक स्वस्थ भारत ही सम्पन्न भारत बन सकता है। हमें अच्छी स्वच्छता, अच्छा पोषण, अच्छे विज्ञान, साफ और हरित पर्यावरण तथा सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच एवं सबसे खास बात, कैसे हम सब मिलकर एक-दूसरे की मदद करें-अपने सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सामाजिक समानता और न्याय प्रदान करने के की दिशा में काम करने के लिए बनेगा स्वस्थ इंडिया जैसे कार्यक्रमों की जरूरत है। कोई भी पीछे न छूटा रह पाए।"