आंदोलन निकाली पदयात्रा, कलेक्ट्रेट पर जाकर दिया धरना
Oct 04 2021
ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर हुए हमले के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। किसान नेताओं ने इस घटना पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव अखिलेश यादव ने इसे सरकार की तानाशाही करार देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसानों की मौत इस बात का सबूत है कि सरकार अब हिंसा पर उतारू हो गई है। पदयात्रा निकालने वालों में किसान नेता पीपी शर्मा, अलबेल सिंह राणा, रामकिशन सिंह कुशवाह, रामबाबू जाटव, अशोक पाठक, सुग्रीव कुशवाहा, तलविंदर सिंह, शिददेश्वर शर्मा, गुरदीप सिंह, जसविंदर सिंह डिंगसा, रूपेश जैन, नाहर सिंह, विनोद रावत, सोवरन सिंह, नियामत खान, तमन्ना खान आदि शामिल थे। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला कार्यालय (लाल भवन) पर संयुक्त किसान मोर्चा की आवश्यक बुलाई गई है, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही उनके बेटे आशीष और उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









