घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, 4 जगह से टूटी हड्डी
Oct 04 2021
ग्वालियर। रफ्तार के शौकीन एक युवक ने सड़क पर खेल रहे मासूम को तेज टक्कर मार दी। इतना ही नहीं सड़क पर गिरे मासूम के पैर पर बाइक सवार पहिया चढ़ाते हुए ले गया। घटना इंदरगंज के रामबाग कॉलोनी की है। बच्चा घायल होने के कारण परिजन इलाज कराने के बाद इंदरगंज थाना पहुंचे और शिकायत की है। बच्चे के पैर में प्लास्टर चढ़वाया गया है। इसके बाद वह रोते हुए बोला-गाड़ी वाले अंकल बहुत गंदे थे। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाइक नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
इंदरगंज शिंदे की छावनी रामबाग कॉलोनी निवासी ललित कुमार शाक्य एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। घर पर पत्नी कल्पना शाक्य (30) और 3 साल का बेटा दक्ष उर्फ लक्ष्य था। लक्ष्य घर के दरवाजे से निकलकर बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी समय गली में तेज रफ्तार में निकले बाइक नंबर एमपी07एमएफ1271 के चालक ने मासूम को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे बच्चे के पैर पर बाइक सवार गाड़ी चढ़ाता हुआ भाग गया। आसपास रहने वालों ने बाइक का नंबर देख लिया और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया है। बच्चे के राइट साइड के पैर में पंजे से लेकर जांघ तक 4 से 5 जगह हड्डी टूटी है। घायल का इलाज कराने के बाद मां कल्पना उसे लेकर इंदरगंज थाने पहुंची हैं और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने घायल की मां की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जब बच्चे से डॉक्टर ने पूछा कि कैसे लग गई तो उसने अपनी मां की तरफ देखकर बोला मम्मी वो गाड़ी वाले अंकल बहुत गंदे हैं। उन्होंने मुझे मारा। इसके बाद वह रोने लगा। पुलिस के सामने बच्चा कुछ भी नहीं बोल रहा था। बच्चे की हालत देखकर मां भी इतनी घबराई हुई थी कि कुछ कह नहीं पा रही थी।
शिवम गुर्जर के नाम पर है बाइक
जिस बाइक ने मासूम को टक्कर मारी वह पल्सर है और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर को सर्च करने पर वह परिवहन विभाग की वेबसाइट पर किसी शिवम गुर्जर निवासी नदी गेट इंदरगंज के नाम पर दर्ज है। पुलिस इसी आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में इंदरगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि वह बाइक सवार का पता लगा रहे हैं जल्द पकड़ा जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









