बेटी को न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई सौपा ज्ञापन- ब्राह्मण महासभा

Oct 04 2021

ग्वालियर मप्र इकाई द्वारा सागर में हुई ब्राहाम्ण परिवार के घटना के तारत्म्य में राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन कलेक्टर ग्वालियर को दिया। ब्राह्मण महासभा के द्वारा आक्रोश  व्यक्त करते हुए बताया गया कि सागर में बहन चंचल शर्मा को न्याय दिलाने के लिए ब्राह्मण महासभा ने ज्ञापन सौपकर सरकार से स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार होश में आओ आवाज को दबाना बन्द करो अन्याय नही छुपता ब्राह्मण उठा है अब ललकार नही सहेगा। 
ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छुन्ना थापक ने बताया कि ब्राह्मण महासभा के नेतत्व में पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपा जाएगा। जव तक हमारी बहन को न्याय नही मिल जाता है। यह बरदाश्त के बाहर है अब अन्याय किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा। ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि सेमरा लहरिया की आगजनी वाली घटना में पीडि़त चंचला शर्मा को अभी तक न्याय से बंचित है अपराधियो को किसी भी कीमत में बक्शा नही जाएगा। 
वरिष्ठ पराधिकारी व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि अँधा कानून और ब्राह्मण विरोधी ताकतें आँखें खोलकर देख लें, लाख षड्यंत्र, लोभ लालच, और भीतर घात के बाद इतना जनसैलाब अपनी बहिन को न्याय दिलाने उमड़ पड़ा निश्चित रूप से सागर की धरती पर पहली बार उमड़ी इस ऐतिहासिक ब्राह्मणों की भीड़ ने सरकार के माथे पर चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इस जनसैलाव से अब निकट भविष्य में कई राजनेताओं के सियासी गणित गड़बड़ा सकते हैं। साथ ही उनके मंसूबे फैल हो सकते हैं। कोई भी वर्ग न्याय के लिये शक्ति प्रदर्शन करता हे तो वो उसका अधिकार हे ऐसा बोला जाता है और जब ब्राह्मण न्याय के लिये आवाज बुलंद कर रहा हे तो सभी को यह जातिवाद लगने लगा। वाह रे दुगले लोग। पर अब एसा नही होगा जो गलत हे वो गलत हे। हम किसी का बुरा नही चाहते पर कोई अन्याय करेगा तो वो बर्दाश्त नही किया जायेगा। ब्राह्मण समाज को पुन: चाणक्य बननें की जरूरत है चंद्रगुप्त मौर्य को शासन देना है। जो हमारे साथ है और हमारा सम्मान करेगा हम उसके साथ हैं और उसका सम्मान करेंगे। इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से रामवरन शास्त्री, राजीव दीक्षित, विजय शर्मा, कृष्णकांत तिवारी व भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।