शिराली ने जीता "वल्र्ड एजुकेशन आइकन"अवार्ड

Oct 03 2021

ग्वालियर। प्रतिभावान चिकित्सक डॉ. शिराली अरविंद रुनवाल ने यंग अचीवर कैटेगरी में वल्र्ड एजुकेशन आइकन अवार्ड जीत लिया है। उन्हें यह सम्मान एक वर्चुअल कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया। जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शिक्षाविद् मौज़ूद थे। अभी हाल ही में मेडिकल इनोवेशन की फ़ील्ड में डॉ. शिराली ने अपना व शहर का नाम भारत के टॉप टेन यंग इंडियंस में दर्ज करवाया था।