खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए चोर, सोने के गहने, डायमंड रिंग सहित 10 लाख रुपए का सामान चुरा ले गए
Oct 03 2021
ग्वालियर। जिला पंचायत सीईओ के पीए के घर आधी रात चोर गिरोह ने धावा बोलकर लाखों के गहने व नकदी पार कर दी। चोर गिरोह पीए के घर में खिड़की की ग्रिल उखाड़कर दाखिल हुए और अलमारी खोलकर सोने-चांदी सहित डायमंड रिंग चोरी कर ले गए। करीब 10 लाख रुपए का माल चोर गिरोह पार कर ले गए हैं।
घटना कर्मचारी आवास विकास कॉलोनी सिटी सेंटर की है। चोरी का पता सुबह लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच पड़ताल करने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के कर्मचारी आवास कॉलोनी निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव पुत्र केएल श्रीवास्तव जिला पंचायत सीईओ के पीए हैं। रात खाना खाने के बाद 12 बजे के लगभग पूरा परिवार अपने-अपने रूम में सो गया था। रात करीब 2 बजे के लगभग चोर गिरोह उनके घर में खिड़की की ग्रिल उखाड़कर दाखिल हुए। चोरों को रूम में अलमारी रखी मिल गई और उसकी चाबी भी अलमारी के पास रखी थी। आराम से उन्होंने चाबी से अलमारी खोली और उसमें रखे 30 हजार रुपए नकद, करीब 15 से 16 तौला सोना, एक डायमंड रिंग सहित 10 लाख रुपए का सामान चोरी किया और निकल गए। वारदात का पता सुबह उस समय चला जब फरियादी नींद से जागे। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पड़ोस में भी किया वारदात का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज मिले
जब पुलिस जांच कर रही थी कि तभी पता चला कि चोरों ने पास ही रहने वाले दुबे परिवार के घर में भी खिड़की की ग्रिल निकालने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो संदेही चोर सीसीटीवी कैमरे को ढकते हुए रिकॉर्ड हुए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विनोद कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अफसरों को बताया कि चोर उनके घर से चार हार लगभग 10 तौला सोना, दो चेन, आठ अंगूठी सोने व डायमंड की, कानों के कुंडल दो जोड़ी, एक चेन, पायजेब तथा करधोनी के साथ ही अन्य कीमती माल पार कर दिया। चोर करी 15 से 16 तौला सोना, डायमंड रिंग सहित काफी मात्रा में चांदी चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी आनंद बाजपेई का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदेही के फुटेज मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









