आज से 400 वां शताब्दी दाता बंदी छोड़ प्रकाश पर्व, तैयारी पूर्ण
Oct 03 2021
ग्वालियर। 400 वां शताब्दी दाता बंदी छोड़ प्रकाश पर्व की तैयारी पूर्ण, 4 से 6 अक्टूबर तक ग्वालियर किला स्तिथ दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। अमृतसर स्वर्ण मंदिर से चला जत्था भी पहुंचेगा आज। सिख धर्म के छठवें गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने मुगल बादशाह जहॉंगीर द्वारा ग्वालियर किले पर बन्दी बनाए गए 52 हिन्दू राजाओं को कैद से छुड़ाया था। इस ऐतिहासिक घटना के 400 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 400 वॉं शताब्दी दाता बन्दी छोड़ दिवस पर्व का हो रहा है आयोजन। इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे है। यह अंचल का ऐसा पहला धार्मिक आयोजन है, जहां मास्क बांटने के साथ वैक्सीन भी लगाई जाएगी।
26 सितंबर से यहां नगर कीर्तन यात्राएं अंचल के विभिन्न हिस्सों से आना शुरू हो गई हैं, 30 सितंबर से यहां पर वैक्सीनेशन कैंप लगा दिया गया है। इसमें औसतन 50 लोग प्रतिदिन वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा यहां 4 लाख मास्क बांटने के लिए रखे गए हैं।
कायर्क्रम 6 अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में वैक्सीनेशन का कार्य भी 6 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सरोपे भी भेंट किए जाएंगे। इसके लिए गुरुद्वारे के एक हिस्से में महिला श्रद्धालु 10 हजार सरोपे तैयार करने में जुटीं हैं।
आयोजन में पेयजल व्यवस्था के लिए 10 लाख पानी की बोतलों का इंतजाम दिल्ली कार सेवा के बाबा वचन सिंह ने किया है। इसके साथ ही 50 हजार लोगों के लिए 9 तरह की मिठाई तैयार की जा रही है। इनमें बरफी, बालूशाही, शक्करपारे, देशी घी से बने बेसन के लड्डू, और कोकोनट बरफी खास रहेंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









