निषेध सप्ताह का आयोजन का शुभारंभ

Oct 02 2021

2 अक्टूबर  को गांधी जयंती के उपलक्ष पर सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग, अहिंसा महिला बाल कल्याण समिति, रमन शिक्षा प्रसार समिति ग्वालियर द्वारा मिलकर मद्द निषेध सप्ताह का आयोजन का शुभारंभ फूलबाग ग्वालियर से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन किया गया एवं संयुक्त संचालक  राजीव सिंह ,सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग, द्वारा संस्था के नशा मुक्त प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के प्रतिनिधि, अहिंसा  समिति से   श्यामसुंदर श्रीवास्तव (अध्यक्ष),  दीपेश श्रीवास्तव (सचिव), नवजीवन आउटरीच एण्ड ड्रॉप इन सेंटर से मीता शर्मा, नेमीचंद झा, अमित शर्मा, भावना तोमर एवं रमन शिक्षा समिति से श्री हरिओम गौतम उपस्थित रहे।