गांधी जयंती पर हिंदू महासभा की विचार गोष्ठी
Oct 02 2021
ग्वालियर। हिंदू महासभा की विचार गोष्ठी का विषय तो गांधी, गोडसे व आप्टे के व्यक्तित्व पर विचार प्रकट करना था, लेकिन 90 मिनट चली विचार गोष्ठी में 80 मिनट गोडसे की ही चर्चा होती रही। हिंदू महासभा ने गोष्ठी के माध्यम से मांग उठाई है कि नाथूराम गोडसे, नारायण आप्टे सहित देश की आजादी में सहायक 7 लाख 32 हजार क्रांतिकारियों के बलिदान के इतिहास को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाना चाहिए। इससे युवा गोडसे सहित इन बलिदानियों के व्यक्तित्व व चरित्र से परिचित हो सकेंगे। इनके विचार जान सकेंगे। साथ ही हिंदू महासभा नाथूराम गोडसे व नारायण आप्टे की देश में जगह-जगह प्रतिमा लगाएगी। गोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया है कि गांधी ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बनाया है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा ग्वालियर ने हिन्दू महासभा भवन, दौलतगंज पर गांधी और नाथूराम गोडसे, नारायण आप्टे पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले किया। गोष्ठी में लोकेश शर्मा ने कहा कि भारत की आजादी के लिए ऑन रिकॉर्ड 7 लाख 32 हजार से अधिक क्रान्तिकारी के बलिदान देने का जिक्र है। पर कांग्रेस ने स्कूलों के पाठ्यक्रम में नहीं पढ़ाया अब समय आ गया है जब देश में स्कूलों के पाठ्यक्रम में इनके बारे में पढ़ाए जाने की आवश्यकता है जिससे युवा पीढ़ी को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा मिलेगी ।
भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए-जयवीर भारद्वाज
विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि भारत विभाजन कांग्रेस के मोहन दास करमचन्द्र गांधी एवं मोहम्मद अली जिन्ना ने कराकर दस लाख से अधिक हिन्दू माता बहनों, बच्चों सहित विश्व का सबसे बड़ा नरसंहारक कृत्य किया। पचास लाख से अधिक हिन्दू विस्थापित हुए थे। जिसका प्रतिकार करने का साहस नाथूराम गोडसे एवं नारायण आप्टे ने किया था। मोहन दास करमचन्द्र गांधी के साथ मोहम्मद अली जिन्ना प्रतिकार करने का संकल्प गोडसे और नाना आप्टे ने लिया था। भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये जिससे लाखों बलिदानियो की आत्मा को शांति हो मिले।
गांधी जयंती पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, हुई नारेबारी
ग्वालियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस-भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के नेताओं में गांधी के विचारों को लेकर बहस हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की गांधी हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं। नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस की ओर से तरुण यादव कांग्रेस के आईटी सेल प्रभारी ने भाजपा पर गांधी विरोध विचार धारा को कुचलने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा कीओर से खुद सांसद विवेक शेजवलकर मौजूद थे। उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









