महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Oct 02 2021

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें। जिसमें सर्वप्रथम महिला मोर्चा की बहनों ने महारानी लक्ष्मी बाई को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया तत्पश्चात् जिन स्थानों पर गंदगी थी वहां पर स्वच्छ किया। इस कार्यक्रम की प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने वहां उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का न सिर्फ संदेश दिया। बल्कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त भी किया कि उन्होंने पूरे देश में स्वच्छता की ऐसी अलख जगाई जिसको लोक जीवन पर्यंत याद रखेंगे। इस अवसर पर कमल माखीजानी, जयप्रकाश राजोरिया,  सुमन शर्मा, श्रीमती मीना सचान, श्रीमती खुशबू गुप्ता, अपर्णा पाटील, ममता भिलवार, रेखा धोलाखंडी, रेशु राजावत, उमा भदोरिया, विनती शर्मा, माया वर्मा, गीता भदोरिया, सुधा राजावत, सुमन चौरसिया, मीना चौहान, पदमा शर्मा, शर्मिला कुशवाह, शीला दीक्षित, संगीता पाल, पुष्पा शर्मा, सरोज भदौरिया, पूनम, सुशीला कुशवाह सहित महिला मोर्चा की बहिनें उपस्थित रहीं।