चिल्ड्रन वार्ड में एक पलंग पर भर्ती हैं तीन-तीन बच्चे मामला कमलाराजा अस्पताल का
Oct 02 2021
ग्वालियर। कमला राजा अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में एक पलंग पर तीन- तीन बच्चे भर्ती हैं। अस्पताल की यह दुर्दशा है कि बच्चों को एडमिट करने के लिए सेपरेट पलंग ही नहीं है।
उक्त हालात देखने के बाद समाजसेवी अनिल गोडय़ाले अन्नू ने बहुत दुख व्यक्त किया है। गोडय़ाले अपने दोस्त के बच्चे को चिल्ड्रन वार्ड नंबर 1 में देखने के लिए गए थे, वहां उन्होंने देखा कि उस वार्ड में एक पलंग पर तीन से चार बच्चे भर्ती हैं। इन हालत को देखकर गोडय़ाले ने कहा कि जिस शहर से प्रदेश व केंद्र सरकार में मंत्री मौजूद हैं, वहां के अस्पताल के इतने बुरे हालात कि बच्चों के लिए सेपरेट पलंग तक नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अनिल गोडय़ाले ने जिला प्रशासन व अस्पताल अधीक्षक से इस अव्यवस्था को सुधरवाने की मांग की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









