गरीब व्यति को न्याय दिलाने विधिक जागरूकता रैली निकाली

Oct 02 2021

ग्वालियर। शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक सहायता एवं सलाह के प्रावधानों से लोगों को रूबरू कराने के लिए विधिक जागरूकता रैली निकाली गई।
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विशेष जागरूकता अभियान में आमजनों के लिए पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालेन्टियर्स व एनजीओ के सदस्यों द्वारा जिला न्यायालय से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली जिला न्यायालय पुराने हाईकोर्ट से विभिन्न चौराहे से निकाली गई। रैली में पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा हाथ में स्लोगन वाले तख्ती लेकर चल रहे थे। यहां बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य हर व्यक्ति को कानूनी जानकारी प्रदान करना है। वहीं गरीब एवं पात्र व्यक्ति को निशुल्क न्याय प्रदान करना है। गरीब व्यक्तियों के लिए जो योजना बनी है, उसका उसे पूरा लाभ मिले जानकारी के अभाव में कोई पात्र व्यक्ति वंचित ना रहें इसलिए समय समय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है।