जयंती पर राजनैतिक दलों व नागरिकों ने किया याद बापू-शास्त्री के बताए मार्ग पर चलें

Oct 02 2021

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को राजनैतिक दलों के साथ नागरिकों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रध्दांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने फूलबाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाहार चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
इसके बाद गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर दो मिनट का मौन रख उन्हे श्रध्दांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने अपना सारा जीवन देश पर न्यौछावर कर देश को 200 साल पुरानी पराधीनता की जंजीरों से आजाद कराया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बल्कि आज जरूरत इस बात की है कि उनके द्वारा दिलाई गई आजादी को कायम रखा जा सके और देश तरक्की के नए आयाम हासिल करे। इसके लिए बापू के बताए मार्ग पर चलना होगा, वह सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। यदि उनके उपदेशों का अनुशरण किया जाए तो रामराज्य स्थापित हो सकता है।
इसके साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता अलग-अलग जत्थे में पड़ाव स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उन्होने बेहद सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया और आजादी की लड़ाई में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, देश की तरक्की और सुरक्षा के लिए उनके द्वारा जय जवान, जय किसान नारा दिया गया। प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। देश को आज उनके जैसी महान शख्सियत की आवश्यकता है। देश के दुश्मन उनके नाम से ही कांप जाते थे।
श्रध्दांजलि देने वालों में कांग्रेस शहर सदर देवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ल, पूर्व मंत्री भगवान सिह यादव, विधायक सतीश सिकरवार, सुनील शर्मा, चंद्र मोहन नागौरी, वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र तोमर, पूर्व संगठन मंत्री लतीफ खान मल्लू, सचिव प्रेम सिंह कौरव, अशोक सिकरवार, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, महामंत्री उदल सिंह, आनंद शर्मा, जेएच जाफरी, रमेश राजपूत, महादेव अपोरिया, सरमन राय, कुलदीप कौरव, सतीश मिश्रा, रामनरेश परमार, अनूप तिवारी, संजय पारसोली, भैयालाल भटनागर, शरद यादव, आशीष ढींगरा, हेबरन सिंह कंसाना, मोनू भटनागर, चेतन भार्गव, नगरपाल आर्य, प्रभूदयाल जौहरे आदि शामिल थे।
इस अवसर पर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता ने फूलबाग स्थित महात्मा गांधी एवं पडाव पुल स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिसमें सांसद विवेक शेजवलकर, मदन कुशवाह, कमल माखीजानी, जयप्रकाश राजोरिया, रमेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शेखावत, जवाहर प्रजापति सुमन शर्मा, उदय अग्रवाल, हरीश मेवाफरोश, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, अशोक जादौन, चंद्र प्रकाश गुप्ता, रेखा धोलाखंडी, जयंत शर्मा, रेखा त्रिपाठी, विनोद अष्टैया, राजू सेंगर, देवेंद्र पवैया, सतीश साहू, गोपाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।