दाल बाजार व लोहिया बाजार किए वन-वे
Oct 01 2021
ग्वालियर। व्यापारियों को दिए अल्टीमेटम के बाद एएसपी हितिका वासल पुलिस जवानों के साथ दाल बाजार और लोहिया बाजार पहुंचीं और दोनों मार्गों को वनवे कर दिया। अब इन मार्गों से एक साइड से ही व्यापारी व ग्राहक आएंगे और दूसरे मार्ग से जाएंगे। गुरुवार को पुलिस ने एक भी व्यक्ति को नियम नहीं तोडऩे दिया और सख्ती से नियम का पालन कराया।
दाल बाजार व लोहिया बाजार की जाम की समस्या का निराकरण करने के लिए दस दिन पूर्व पुलिस अफसरों ने इन बाजारों की मार्किंग कराकर व्यापारियों व लोडिंग वाहन चालकों को वाहन मार्किंग लाइन के अंदर वाहन पार्क करने के लिए निर्देशित किया था। नियम का पालन ना करने पर इन मार्गों को वनवे करने के निर्देश दिए थे। दस दिन मॉनीटरिंग करने के बाद भी इन बाजारों में वाहन अव्यवस्थित खड़े मिले और जाम की स्थिति बनती रही। बुधवार को पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाइश दी थी और सुबह से ही पुलिस जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और इन बाजारों को वन-वे कर दिया है।
एएसपी यातायात हितिका वासल ने बताया कि इन बाजार में प्रवेश करने के लिए अब ग्राहक तथा लोडिंग वाहन चालक लोहिया बाजार से प्रवेश करेंगे और दाल बाजार से निकासी होगी। कोई भी इस मार्ग से वापस नहीं आएगा। जो भी वाहन वापस आएगा उसके खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।
आने जाने के रास्ते पर पुलिस जवान तैनात
दोनों ही बाजारों में प्रवेश और निकासी मार्ग पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हंै, जो किसी को भी नियम तोड़कर वापस जाने से रोक रहे हंै और उन वाहन चालकों को वापस निर्धारित मार्ग से भेजा जा रहा है।
हितिका वासल एएसपी ने बताया दोनों बाजार अब वन-वे है और नियम का पालन कराने के लिए पुलिस जवान व अफसर तैनात रहेंगे। इनकी वरिष्ठ अफसरों द्वारा मानिटरिंग की जाएगी। जो नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात अफसर और कर्मचारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









