तारों को अघ्र्य देकर खोला व्रत

Oct 01 2021

ग्वालियर। महालक्ष्मी का व्रत अष्टमी के दिन आदर्श कॉलोनी हनुमान नगर एवं फौजदारों का मोहल्ला व समस्त पंजाबी घरों में बड़े उत्साह से महिलाओं ने मां लक्ष्मी जी का व्रत किया। व्रत के दौरान महिलाओं ने ब्राह्मणों से कथा सुनी। महिलाओं ने महालक्ष्मी एवं मिट्टी के हाथी और घोड़े का पूजन किया और घर की सुख समृद्धि और शांति के लिए मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना की। तत्पश्चात तारों को अघ्र्य देकर पूजन कर व्रत खोला।