'उड़ जाएगा हंस अकेला जग दर्शन का है मेलाÓ संधिया की पुण्यतिथि पर संगीत कार्यक्रम आयोजित

Oct 01 2021

ग्वालियर। माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर की युवा गायिका सुश्री पूर्वी टोनपे ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। पूर्वी के साथ तबले पर संगत कलाकार विकास विपट तथा हारमोनियम पर विवेक जैन ने उाम संगत की। 'उड़ जायेगा हंस अकेला जग दर्शन का है मेलाÓ यह भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्वी टोनपे देश की प्रयात शास्त्रीय गायिका डॉ अश्विनी भिड़े देशपांडे की शिष्या है। इस अवसर पर बड़ी संया में गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।