डॉ. शिराली बनीं नेशनल पीस डेलिगेट

Oct 01 2021

ग्वालियर। गोल्डन इंडिया फैमिली द्वारा इस वर्ष के ग्लोबल गांधी पीस अवॉर्ड में शहर की डॉ. शिराली अरविंद को नेक्स्ट जनरेशन स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। उनके साथ मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री रोशनी लाल, श्यामसुंदर पाठक (असि. कमिश्नर जीएसटी, यू.पी. गवर्मेंट) तथा एडवोकेट नूपुर धमीजा (सुप्रीम कोर्ट) भी अपना उद्बोधन देंगे। उक्त आयोजन अंतर्राष्ट्रीय युवा विकास समागम द्वारा शनिवार 2 अक्टूबर को दिए जाने वाले ग्लोबल गांधी पीस अवॉर्ड की घोषणा हेतु प्रस्तावित है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, घाना, कैमेरून, नेपाल, नीदरलैंड्स व श्रीलंका सहित 51 देशों की सक्रिय प्रतिभागिता रहेगी।