सांसद शेजवलकर ने माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, माधव ज्योति जलाकर रवाना किया
Sep 30 2021
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् ग्वालियर चंबल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 20 वीं पुण्यतिथि के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माधव ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए ग्वालियर चम्बल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवम् कार्यक्रम के प्रभारी संजय क_ल ने बताया की कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 20 वीं पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन माधव ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस माधव ज्योति यात्रा के आयोजन को बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाता है।
गुरुवार को इस माधव ज्योति यात्रा के आयोजन में मुख्य अतिथि ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, विशिष्ट अतिथि कमल माखीजानी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष एवम पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। माधव ज्योति यात्रा में सर्व प्रथम कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित सभी अतिथियों द्वारा की गई। तत्पश्चात माधव ज्योति को मुख्य अतिथि विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर नदी गेट से जयेंद्रगंज से रवाना की। जो जयेंद्रगंज से हाईकोर्ट, सनातम धर्म मंदिर रोड से अचलेश्वर मंदिर होते हुए थीम रोड़ से अम्मा महाराज की छत्री कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की प्रतिमा स्थल पर पहूंची। और वहां पर माधव ज्योति को स्थापित किया। इस सम्पूर्ण आयोजन में बिशेष आकर्षक माधव ज्योति, बग्गी, घोड़े, बैंड, डीजे, गाड़ी, रही और जब तक सूरज चांद रहेगा माधव तेरा नाम रहेगा की धून का उच्चारण भी किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस आयोजन में विशेष आकर्षण माधव ज्योति यात्रा इसके अतिरिक्त घोड़े, बग्गी,और सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट का घोष आकर्षक का केन्द्र बना और सभी बच्चे कोविड नियमों का पालन कर रहे थे। और सभी बच्चे मास्क में नजर आ रहें थे। और इस माधव ज्योति यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत शहरवासियों ने किया। इस आयोजन जिन बच्चों ने भाग लिया उन्हें प्रणाम पत्र और मैडल भी प्रदान किये गये और सभी बच्चों को स्वल्पाहार वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









