नवरात्रि के महापर्व की शुरुआत सात अक्टूबर से होने वाली है -गरबा महोत्सव की तैयारियां शुरू, बाजारों में घेरदार घाघरे की डिमांड बढ़ी
Sep 30 2021
ग्वालियर। नवरात्रि के महापर्व की शुरुआत सात अक्टूबर से होने वाली है, लेकिन शहर में गरबा महोत्सव का रंग अभी से दिखाई देने लगा है। हर साल की तरह इस वर्ष भी कई स्थानों पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए शहरवासियों ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। पिछले साल कोरोना की वजह से गरबा महोत्सव धूमधाम से नहीं मना पाए थे, लेकिन इस वर्ष गरबा एक्सपर्ट ने लोगों को गरबा का अभ्यास कराना भी शुरू कर दिया है। हालांकि कोरोना के खतरे को देखते हुए केवल वैक्सीन लगवाने वालों को ही पंडाल में गरबा खेलने की अनुमति दी जाएगी। इस महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए पंडाल सजाने का काम भी जल्द शुरू होगा। वहीं युवतियों ने बाजारों से चनिया चोली की खरीदारी भी शुरू कर दी हैं।
गुजरात कच्छी पैटर्न पहली पसंद
खरीदारियों के बीच गुजरात के कच्छी पेटर्न ड्रेस और हरियाणा के घेरदार घांघरे की डिमांड अधिक है। इस बार त्योहार में दोनों ही पेटर्न का जोर है।
हाई बीट म्यूजिक पर गरबा महोत्सव
इस नवरात्रि मां शारदा का आगमन बहुत ही धूमधाम से होगा। गरबा में बेहतर परफार्मेंस दे सकें, इसके लिए गरबा के शौकिनों ने डाइट प्लान तैयार कर लिया है। जिसके अनुसार ही आहार ले रहे हैं। एक्सपर्ट गरबा में शामिल होने वालों के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का शेड्यूल तैयार कर रहे हैं। तेल-घी का खाना इन दिनों नहीं खाएंगे। एक घंटे की रिहर्सल करने से चार सौ से पांच सौ कैलोरी बर्न होती है। मोटे लोगों के लिए गरबा काफी फायदेमंद साबित होता है। जिन लोगों का वजन लगभग 80 किलो है, वे गरबा रिहर्सल से अपना वजन काफी कम कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









