रक्तदान शिविर का आयोजन

Sep 30 2021

ग्वालियर। भगवान मदनमोहन मंदिर घास मंडी मुरार ग्वालियर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बालमुकुंद गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन भगवान मदनमोहन मंदिर के नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष प्रेम कुमार गांगिल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप गांगिल एवं आभार व्यक्त राजकुमार द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर के परोपकार के कार्य में सभी समाज बंधुओं ने निस्वार्थ भाव से बढ़ चढ़कर भाग लिया। युवा वर्ग जनसमूह ने रक्तदान महादान के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए अपनी सेवाएं प्रदान की।
 इस शिविर में महेश गुप्ता पूर्व पार्षद, नरेश चंद गुप्ता, रमेश चंद चांदिल, शिवनारायण गांगिल, हरप्रसाद बोहरे, गनपत लाल गांगिल, रमेश चंद्र गांगिल, आलोक रमेश चंद्र गांगिल, ओमप्रकाश गुप्ता, गोविंद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, चंद्रकांत गांगिल, विनोद गुप्ता, शिवनारायण मांडिल, अनिल गांगिल, आनंद गुप्ता, राजेंद्र गांगिल, विष्णु बांदिल, विष्णु बंसल, आशीष गांगिल, अमित गांगिल, सुशील कुमार गांगिल, कमल किशोर गांगिल, राजीव गांगिल आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।