कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी भाजपा नेताओं ने किया नमन- प्रमुख दलों ने स्व.माधव राव सिंधिया की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की
Sep 30 2021
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.माधव राव सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रभात फेरी निकालकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संया में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिंदे की छावनी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन से प्रभातफेरी शुरू हुई। फेरी चिडिय़ा घर, गुरुद्वारा होते हुए नदी गेट स्थित स्व.माधवराव सिंधिया के प्रतिमा स्थल पहुंची। जहां कांग्रेसजन ने स्व.सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, आनंद शर्मा, धमेन्द्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्व.सिंधिया के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता
इधर पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा के नेताओं ने कटोरा ताल स्थित छत्री में स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर कहा कि पूर्व केन्द्रीय स्व.माधवराव सिंधिया जन-जन के नेता थे। उन्होंने ग्वालियर के सर्वागींण विकास के लिए कई महती प्रयास किये। वहीं ऐसे विरले कार्य किए जिनकी मिसाल हम आज भी देते हैं। हमें उनके बताए आदर्श और पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, अशोक शर्मा,बाल खांडे और रामवरण गुर्जर समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









