रटायर्ड कर्नल की कोठी में घुसे शातिर चोर, कुता भोंकने पर भागे
Sep 29 2021
ग्वालियर। झांसी रोड थाना स्थित परख अल्ट्रासाउंड के सामने मांडरे की माता के पास एक रिटायर्ड कर्नल की कोठी में चोरों की गैंग को अपना निशाना बनाया, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पालतू कुत्ते के भोंकने के कारण चोर भाग गए। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। कोठी के ऑनर थाने जाकर चोरी के प्रयास की एफआईआर दर्ज करवाने की कवायद कर रहे हैं।
थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बैग ने बताया कि कर्नल साहब की कोठी में कुछ चोर प्रवेश कर गए, लेकिन सभी कमरे अंदर से बंद होने की वजह से चोरी करने में नाकाम रहे। यहां उनका पालतु कुत्ते ने इतने सारे चोरों को देखा तो उसने भोंकना शुरू कर दिया। चोरों ने आनन-फानन में घर से बाहर जाना उचित समझा। कोठी मे लगे कैमरों की फुटेज पुलिस ने ली है। बताया गया कि फिगर प्रिंट लिए गए हैं।
चेहरे थे कवर, सीसीटीवी बंद करने का किया प्रयास
फुटेज में दिख रहा है कि संख्या में तीन से ज्यादा चोर अंदर प्रवेश करते हैं। उनके पहनावे से उम्र 25 से 30 साल के बीच की प्रतीत होती है। सभी चोरों ने अपने फेस कवर किए हुए हैं। एक चोर ने तो अपने सिर में प्लास्टिक की बिन डाल रखी है जिससे उसका चेहरा न दिख सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









