सम्राट मिहिर भोज की नाम पट्टिका का विवाद कलेक्टर-एसपी को वकील का नोटिस, पट्टिका ढंकने की बजाय प्रशासन ने सिर्फ टीन लगाई
Sep 29 2021
ग्वालियर। मिहिर भोज प्रतिमा मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं एसपी अमित सांघी को अवमानना नोटिस भेजा गया है। बृजराज सिंह तोमर ने एडवोकेट ह्रदेश सोनी के माध्यम से ये नोटिस भेजकर कहा है कि हाईकोर्ट ने प्रतिमा स्टैंड में लगी पट्टिका को ढंकने के आदेश दिए थे।
लेकिन प्रशासन ने ऐसा न करते हुए टीन लगा दी हैं, जिससे वह पट्टिका स्पष्ट रूप से दिख रही है। नोटिस में कहा गया है कि टीन की प्रक्रिया को देखकर लग रहा कि प्रशासन एक वर्ग विशेष का साथ देना चाहता है। यदि हाईकोर्ट के आदेश का पालन नोटिस मिलने पर नहीं किया गया तो इसे हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
उधर, विवाद से संबंधित ऐतिहासिक तथ्य प्रस्तुत करने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पत्रकार वार्ता करेगी। इसमें क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भदौरिया, क्षत्रिय महासभा समाज मोर्चा संयोजक सुरेंद्र सिंह द्वारा जानकारी दी जाएगी। वहीं अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के उपाध्यक्ष अलबेल सिंह घुरैया का कहना है कि उनके इस संबंध में जो भी तथ्य हैं, उन्हें वह जांच कमेटी के सामने रखेंगे।
कमेटी की बैठक नहीं हुई, 4 तक सौंप सकते हैं प्रमाण
पट्टिका विवाद के निपटारे के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी संभागीय कमिश्नर की अध्यक्षता वाली कमेटी की अब तक एक भी बैठक नहीं हो सकी है। कमेटी में शामिल इतिहासकार, संभागीय कमिश्नर, आईजी और एसडीएम सभी ने बंद लिफाफे में हाईकोर्ट के समक्ष ही कमेटी की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही है। एसडीएम अनिल बनवारिया ने बताया कि 4 अक्टूबर तक कमेटी के समक्ष जागरुक लोग जो प्रमाण या साक्ष्य प्रस्तुत कर देंगे, हम उसे रिपोर्ट में लेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









