विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले सरकार: शर्मा

Sep 29 2021

ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों की सही मांगों के निराकरण करने के लिए मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांगों को स्वीकार कर सकरात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि विद्युत कंपनियों का निजीकरण नहीं कर इसे बेहतर बनाया जाए। भाजपा और केंद्र राज्य सरकार कुछ उद्योगपतियों को सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपकर राज्य का ही नुकसान कर रही है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। सरकार के इसी रवैये से कर्मचारी परेशान हैं।
रात-दिन , बरसात, आंध-तूफान व गर्मी में अति आवश्यक सेवा देने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर त्वरित विचार किया जाना चाहिए। जिससे पूरे प्रदेश में विद्युत की समस्या में सुधार हो सके। कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि घोर बेरोजगारी के समय में विद्युत आउटसोर्स कर्मचारी आशंकित हैं कि उनकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी और उनकी आजीविका का साधन समाप्त हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार 33 केवी स्टेशन को वितरण से ट्रांसमिशन कर निजी हाथों में विक्रय की तैयारी में है। शर्मा ने कहा कि अउटसोर्स कर्मचारी जो विद्युत कंपनियों में सभी तरह का कार्य कर रहे हैं, उनके बेरोजगार होने का खतरा है। कांग्रेस कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है। उम्मीद है कि खुद मुख्यमंत्री चौहान इन मांगों को मानेंगे और कर्मचारियों को राहत पहुंचाएंगे।