व्यापारी के घर में घुसा चोर, एक्टिवा पर सिलेंडर रखकर ले गया

Sep 29 2021

ग्वालियर। शातिर चोर ने एक शोरूम संचालक के घर को निशाना बनाया है। चोर ने घर के पोर्च में रखी गाड़ी और गैस सिलेंडर को चोरी कर ले गया है। सुबह जब एक्टिवा पोर्च में नहीं दिखी तो पूरा परिवार परेशान हो गया। पोर्च में रखा सिलेंडर भी चोरी गया था। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोरी का खुलासा हुआ। चोर बड़ी ही सावधानी से घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। वह साफी से चेहरा भी ढके हुए था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर संदेही की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के इंदरगज स्थित रोशनी घर के पास रहने वाले संजय बंसल एक शोरूम संचालक है उनका इंदरगंज चौराहा स्थित जूम नाम से शोरूम है। रात घर पर सभी लोग सो रहे थे तभी एक शातिर चोर उनके घर के परिसर में घुस आया। जहां उसने ताक झांक कर ताला तोडऩे तक का प्रयास किया। जब वह सफल नहीं हुआ तो घर के परिसर में रखी एक्टिवा नंबर एमपी07एसजे4136 और एक घरेलू सिलेंडर को उठाकर भाग गया। जब सुबह व्यापारी संजय बंसल का परिवार नींद से जागा घर के पोर्च में रखी गाड़ी गायब थी। वही एक सिलेंडर भी चोरी हो चुका था।
सोशल मीडिया पर सामने आया सीसीटीवी फुटेज
शोरूम संचालक ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। क्योंकि एक चोर इन दोनों चीजो को चोरी कर ले गया था। वही शोरूम मालिक ने थाने पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह फुटेज सोशल मीडिया पर काफी चल रहे हैं।